लिव-इन रिलेशनशिप में खौफनाक वारदात, दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर रची गई साजिश - indianmedianews

indianmedianews.com

RECENT NEWS

लिव-इन रिलेशनशिप में खौफनाक वारदात, दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर रची गई साजिश


नई दिल्ली।  दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर घायल कर दिया. धारदार हथियार से हमला करने पर गंभीर रूप से घायल युवक को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यहां जानें पूरा मामला? दरअसल, यह मामला दिल्ली के वजीराबाद इलाके का है, जहां बिहार के किशनगंज जिले की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ रहती थी. 22 वर्षीय प्रेमी विशारजीत दिल्ली में ही झोलाझाप डॉक्टर है. विशारजीत और महिला अमीना खातून दोनों के 2 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन अब अचानक से विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने प्रेमी पर हमला कर दिया। 

2 सालों से महिला के सपर्क में था युवक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान विशारजीत निवासी रामपुर के रूप में हुई है, जो पिछले 2 सालों से महिला के संपर्क में था. महिला ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसने यह बात छिपाए रखी. वहीं, पीड़ित ने बताया कि महिला ने दूध में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. देर रात करीब ढाई बजे जब अर्धचेतन अवस्था में था, तब धारदार हथियार से हमला कर दिया. यानी यह विवाद शादी की बात छिपाने को लेकर है। 

पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी

पुलिस ने बताया कि घायल युवक को किसी तरह इलाज के लिए हिंदू राव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. सफदरजंग अस्पताल में ही युवक की सर्जरी की गई और इलाज जारी है. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 118 (2) और 123 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

bigsoftcompany

RECENT POSTS

CATEGORIES

Copyright indianmedianews.com